
गिद्दा, शॉपिंग और मिस तीज कॉन्टेस्ट रहेगा आकर्षण का केंद्र
मोहाली, 6 अगस्त, पंजाबी दुनिया बयूरो:
हर साल की तरह इस साल भी समाज सेवी *आशा जीत कौर* महिलाओं के लिए तीज का भव्य आयोजन करने जा रही हैं। बहनों के त्योहार तीज को सेलिब्रेट करने के लिए 8 अगस्त को होटल एंकरेज, एयरपोर्ट रोड, मोहाली में “तीज मुटियारां दी” महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों का कहना है “सेलिब्रेट सिस्टरहूड चेरीश ट्राडिशन्स शाइन टूगेदर!” ये पूरा दिन मस्ती, दोस्ती और खूबसूरत यादों के नाम रहेगाइस इवेंट में मुख्य आकर्षण गिद्दा और लोक नृत्य फेस्टिव शॉपिंग स्टॉल, आकर्षक इनाम बेस्ट पारंपरिक लुक के लिए सम्मान, तीज की रानी का ताज रहेगा।
समाज सेवी आशा जीत कौर ने कहा, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वो पल और वो खुशी कहीं खो गई है। तीज मनाने के पीछे मेरा यही प्रयास है कि सभी खूबसूरत लेडीज अपनी जिंदगी को हंसी-खुशी जिएं और अपनी जड़ों से जुड़ें।”
इस भव्य आयोजन के सहयोगी हैं: *साँझा विरसा – जसबीर कौर, *एथनिक सनोरा, *द गिफ्ट चेरियट, *S V Fitness Club, *Luxe By Girisha, *Bonn Bread, *Channan Atelier, *Titan Eye Wear.