
सेक्टर 40-41 लेबर चौक में संपन्न हुआ चुनाव, मजदूरों ने जताया विश्वास
चंडीगढ़, 25 सितंबर (पंजाबी दुनिया ब्यूरो):
सेक्टर 40-41 स्थित लेबर चौक में मजदूर समिति सेवा के प्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों तथा लेबर चौक से जुड़े सभी मजदूर भाइयों ने गिरीश मिश्रा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना। चुनाव के बाद गिरीश मिश्रा ने सभी मजदूर भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गुरबख्श रावत, श्री वीरेंद्र रावत तथा भाजपा प्रदेश सचिव श्री शशि शंकर तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। उपस्थित अतिथियों ने मजदूर समिति सेवा की गतिविधियों में भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
नवनिर्वाचित प्रधान गिरीश मिश्रा ने कहा कि समिति मजदूरों की समस्याओं और हितों को प्राथमिकता देते हुए सभी को साथ लेकर कार्य करेगी। उन्होंने चुनाव में सहयोग एवं समर्थन देने के लिए सभी मजदूर भाइयों का धन्यवाद किया।