Breaking News
Smart Media Dashmesh Mohali Walk Smart Media Insurance Point Hardev Singh Ubha

देव भूमि मंच ने हिमाचल दिवस धूमधाम से मनाया

नॉटी व संस्कृति कार्यक्रमों ने खूब रंग जमाया

न्यू चंडीगढ़, 25 जनवरी, पंजाबी दुनिया ब्यूरो:

न्यू चंडीगढ़ में हिमाचल वासियों ने देव भूमि मंच के बैनर तले हिमाचल दिवस बड़े उत्साह ओर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर ओमेक्स में हुए भव्य कार्यक्रम में न्यू चंडीगढ़ की लगभग सभी सोसाइटियों से लोग परिवार सहित एकत्र हुए जिन्होंने अपनी संस्कृति व नाच गानों से खूब रंग जमाया। अधिकतर महिलाएं व पुरुष हिमाचली टोपी पहनकर आए हुए थे। वहीं, दूसरी तरफ रंग-बिरंगे परिधानों में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से आए कलाकारों ने नाटी नृत्य पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण धाम यानी दोपहर का खाना पारंपरिक तरीके से जमीन पर बैठकर पत्तलों में भरोसा गया। उन्हें बनाने के लिए विशेष तौर पर रसोईए जिन्हें वोटी कहते हैं, हिमाचल के कांगड़ा जिला से बुलाए गए थे।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रदीप गुप्ता और एनके राणा व भिवानी जी ने बताया कि धाम में मुख्य व्यंजन के रूप में गुच्छी भी परोसी गई जो कि परंपरागत तरीके से बनाई जाती है और काफी महंगी होती है। खास बात यह रही कि इस ट्रेडिशनल खाने में 7 स्वादिष्ट सब्जियां परोसी गईं।

इस कार्यक्रम के मीडिया संयोजक हेमंत चौहान ने बताया कि इस बार आयोजकों ने कार्यक्रम को बड़े स्तर पर मनाने के लिए आसपास की कॉलोनीयों में रहने वाले हिमाचल वासियों को भी आमंत्रित किया था। जिसमें ओमेक्स, अंबिका, एटलस, ईकोसिटी, मनोहर लाल, ग्रेटर पंजाब ऑफीसर्स कॉलोनी से काफी संख्या में लगभग 150 परिवारों से लोग शामिल हुए।

पहली बार ईकोसिटी 1 से भी काफी निवासी जैसे जसवंत ठाकुर, मिल्खि राम, डॉक्टर हीतेंद्र ठाकुर, जगदीश पठानिया, संतोष कुमार, वरिंदर ठाकुर, रमेश बरवाल, राजेंद्र डोड, पुष्प कुशल, रमेश ठाकुर, नीलम ठाकुर, पुनम गुलेरिया अत्यधिक इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *