Breaking News
Smart Media Dashmesh Insurance Point

गुरु पूर्णिमा पर तरुण चुग ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका माथा

गुरु रविदास जी से विश्व शांति और समरसता की प्रार्थना की

जालंधर, 10 जुलाई, पंजाबी दुनिया ब्यूरो:

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी तरुण चुग ने आज जालंधर के समीप डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर गुरु रविदास जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देश, समाज तथा समूचे विश्व में शांति, समरसता और सामाजिक न्याय की प्रार्थना की।

तरुण चुग ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारत की उस गुरु-परंपरा का उत्सव है जहाँ ज्ञान, समता और आध्यात्मिक चेतना का दीप जलता है। गुरु रविदास जी न केवल एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक थे, बल्कि उन्होंने जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक शोषण के विरुद्ध पूरी शक्ति से आवाज़ उठाई। डेरा सचखंड बल्लां आज भी गुरु जी की शिक्षाओं को जीवंत रखे हुए है।

डेरा प्रमुख गुरु निरंजन दास से भेंट कर चुग ने डेरा द्वारा समाजसेवा, शिक्षा और आध्यात्मिक उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

चुग ने कहा कि मोदी सरकार गुरु रविदास जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हर वर्ग, हर समाज को न्याय, सम्मान और अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा केवल समाज सेवा की राजनीति करती है, और गुरु रविदास जी के विचार आज भी हमारे लिए पथप्रदर्शक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *