Breaking News
Smart Media Dashmesh Mohali Walk Smart Media Insurance Point Hardev Singh Ubha

वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन की ट्राईसिटी हिमाचली संस्थाओं की विशेष बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

चंडीगढ़, 18 जुलाई 2025,

वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन की ट्राई सिटी हिमाचली संस्थाओं की विशेष बैठक चंडीगढ़ में आयोजित आयोजन हुई , जिसमें लगभग 25 हिमाचली संस्थाओं ने वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष श्री अमित राणा की अध्यक्षता में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, लेफ्टिनेंट जनरल बलजीत सिंह जसवाल, शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता श्री जी.एल. बत्रा, और वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन आशा जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में सभी हिमाचली संस्थाओं से एकजुट होकर हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में हिमाचलियों के कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से हिमाचली समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। ठाकुर ने सभी संस्थाओं से एकजुटता के साथ हिमाचलियों की भलाई और समृद्धि के लिए कार्य करने का निवेदन किया।

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता जी.एल. बत्रा ने अपने भावपूर्ण संबोधन में अपने पुत्र की वीरता और बलिदान को याद करते हुए चंडीगढ़ में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की स्मृति में एक स्मारक स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया और वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाइजेशन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से इस पुनीत कार्य के लिए सहयोग और समर्थन प्रदान करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियां शहीदों के बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष अमित राणा ने बैठक में उपस्थित सभी संस्थाओं और विशेष अतिथियों को “एक पौधा शहीद विक्रम बत्रा के नाम” मुहिम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण किया जाएगा। राणा ने सभी संस्थाओं से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी और सहयोग की अपील की, ताकि शहीदों के सम्मान में एक हरित और प्रेरणादायक पहल को बढ़ावा दिया जा सके।

संस्था की चेयरपर्सन आशा जसवाल ने अपने संबोधन में इस विशेष बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों और हिमाचली संस्थाओं के प्रतिनिधियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में एकत्रित सभी लोगों का उत्साह और समर्पण हिमाचली समुदाय की एकता और प्रगति का प्रतीक है। जसवाल ने सभी से इस तरह के आयोजनों में निरंतर सहभागिता और सहयोग की अपील की, ताकि हिमाचलियों के कल्याण और सांस्कृतिक संवर्धन के लिए सकारात्मक प्रयास जारी रहें।

संस्था के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, सेक्रेटरी राजपाल डोगर , जनक राणा , लीगल एडवाइजर किरपाल ठाकुर , खजांची राजीव ठाकुर , मोहिंदर निराला , मीडिया सचिव अंकज डडवाल ,गज्जू,नीलम, सुपर्णा आदि व्यवस्था में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *