Breaking News
Smart Media Dashmesh Insurance Point

कोलकाता गैंगरेप: फोसवा ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला

सरकार से हत्यारों को शीघ्र फांसी की सजा‌ देने की मांग की गई

चंडीगढ़, 17 अगस्त, पंजाबी दुनिया ब्यूरो:

फैडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (फोसवा) चंडीगढ़ के द्वारा दिनांक 17.8.2024‌ को सांयकाल 6.00 बजे सैक्टर 40-सी, चंडीगढ़ में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने कोलकाता में जूनियर रेजीडेंट लेडी डाक्टर के साथ हुए रेप और फिर उसकी जघन्य हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन में फोसवा के चेयरमैन एम आर भाटिया, प्रधान राकेश बरोटिया महासचिव प्रदीप कुमार महाजन, चीफ़ पैटर्न एस के खोसला, के एस नागा, दिलबाग सिंह, तरसेम शर्मा, सरदारा सिंह चीमा, कपूर सिंह, सुरेन्द्र कुमार और पूजा ने अपने-अपने शब्दों में मृतक डॉक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस समय सरकार से मांग की गई कि हत्यारों को शीघ्र अति शीघ्र फांसी की सजा‌ दी जाए ताकि एसे अपराधियों के अंदर भय उत्पन्न हो और भविष्य में ऐसे अपराध करने की उनमें हिम्मत पैदा न हो।

इसके बाद लगभग 150 के करीब लोगों ने सैक्टर 40 सी चंडीगढ़ की मार्किट के सामने कैंडल मार्च निकाला और सबने इस जघन्य अपराध की घोर निन्दा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *