Breaking News
Smart Media Dashmesh Mohali Walk Smart Media Insurance Point Hardev Singh Ubha

ट्राइसिटी फोटो आर्ट सोसायटी(तपस) के वार्षिक चुनाव संपन्न

प्रशांत वर्मा बने संस्था के नए प्रधान

चंडीगढ़, 27 मई, पंजाबी दुनिया ब्यूरो:

ट्राइसिटी फोटो आर्ट सोसायटी (तपस), चंडीगढ़ के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मिति से नई कार्यकरणी का गठन किया गया और प्रशांत वर्मा को संस्था का नया प्रधान बनाया गया।

नई कार्यकारिणी के सर्वसम्मिति से चुने गए सदस्य इस प्रकार हैंः प्रधान -प्रशांत वर्मा, उपप्रधान -राजेश आर्य, महासचिव – पल्लवी पिंगे, प्रेस सचिव- हेमंत चौहान, कोषाध्यक्ष – प्रवीण नैन, संयुक्त सचिव – अजय सूद और सावन शर्मा को कार्यकरणी का सदस्य बनाया गया। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा क्षेत्र के प्रख्यात फोटोग्राफर दीप भाटिया को तपस का सलाहकार मनोनीत किया है जबकि इंटरनेशनल फेम ट्रैवलर फोटोग्राफर विनोद चौहान को चेयरमैन की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

तपस द्वारा अयोजित इस वार्षिक बैठक में 2026-27 में होने वाली विभिन्न गतिविधियां जैसे अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस मनाने हेतु तथा सदस्यों की वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘दृष्टि’ के आयोजन से संबंधित चर्चा की गई और अजंडे के अनुसार कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

इस मौके पर एडवाइजर दीप भाटिया, अध्यक्ष विनोद चौहान और नवनियुक्त प्रधान प्रशांत वर्मा ने कहा कि उनका फोकस क्षेत्र में फोटोग्राफी आर्ट को प्रमोट करने के लिए विभिन्न फोटोग्राफिक प्रोग्राम जैसे फोटोवाक, छाया कार्यशालाओं, नेशनल सलोन तथा फोटोग्राफी टूर आयोजन करने पर रहेगा।

तपस के प्रेस सचिव हेमंत चौहान ने बताया कि संस्था पिछले 11 वर्षों से इस क्षेत्र में फोटोग्राफी कला को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्था ने चंडीगढ़ में अब तक कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सलोन प्रदर्शनीओं व फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है जिनके निर्णयक मंडल में कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फोटो आर्टिस्ट भी रहे हैं।

वार्षिक चुनाव के पश्चात नई कार्यकारिणी की एक विशेष मीटिंग बुलाई गई जिसमें संस्था की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *