Breaking News
Smart Media Dashmesh Mohali Walk Smart Media Insurance Point Hardev Singh Ubha

HIG सेक्टर 39-बी में बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा नया ट्रांसफॉर्मर: गुरबक्श रावत

चंडीगढ, 1 मई, पंजाबी दुनिया ब्यूरो:

आज एच.आई.जी सेक्टर 39-बी के मकानों में एच.आई.जी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान श्री अजय भनोट जी, श्री अवतार सिंह बाजवा जी, श्री कुलदीप सोनी जी एवं आदरणीय सदस्यों के सहयोग से आयोजित बैठक में स्थानीय पार्षद गुरबक्श रावत उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

बैठक के दौरान पहले से प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए गुरबक्श रावत ने बताया कि इसी माह बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए नए ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। साथ ही सड़कों की रिकर्पेटिंग का कार्य भी इसी माह पूर्ण कर दिया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि यहाँ पार्कों में नई हट बनाने का कार्य शीघ्र अगले माह शुरू किया जाएगा तथा क्षेत्र से सटे खाली प्लॉट की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर प्रगति पर है। पी.एन.जी कनेक्शन से संबंधित विषय पर अधिकारियों के साथ अगले सप्ताह बैठक निर्धारित की गई है ताकि रूपरेखा तैयार की जा सके।

पुलिस से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु जल्द ही वार्ड में पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रधान श्री अजय भनोट जी ने बताया कि पार्षद सदैव क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनती हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने पार्षद का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *