Breaking News
Smart Media Dashmesh Insurance Point

FOSWA Sector 39-40 ने अहमदाबाद विमान हादसे में स्वर्गवास हुए लोगों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 14 जून, पंजाबी दुनिया बयूरो:

फैडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशंस (FOSWA) सेक्टर 39-40 चंडीगढ़ के द्वारा दिनांक 14.6.2025 को 7 बजे सैक्टर 40-सी में अहमदाबाद में विमान हादसे में स्वर्गवास हुए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि में फोसवा के चेयरमैन एम आर भाटिया, चीफ़ पैटर्न एस के खोसला, प्रधान दलविंदर सिंह सैणी, वरिष्ठ उपप्रधान राकेश वड़ोटिया, महासचिव प्रदीप कुमार और अन्य सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने भाग लिया। इन के अतिरिक्त अन्य लगभग 150 लोगों ने भी दिवंगत आत्माओं को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि विमान हादसे की यह दुनिया की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है। इस में मारे गए लोगों की आत्माओं को ईश्वर शांति प्रदान करे और उनके परिवार के सदस्यों तथा सगे संबंधियों को इस हादसे को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। लोगों ने सरकार से इन के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की । इस के उपरांत सभी लोगों ने सैक्टर 40 में कैंडल मार्च भी निकाला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *