Breaking News
Smart Media Dashmesh Mohali Walk Smart Media Insurance Point Hardev Singh Ubha

सेक्टर 40 के विभिन्न पार्कों में हाई इलेक्ट्रिक पोल लाइट्स लगाने का कार्य शुरू

चंडीगढ, 16 अप्रैल, पंजाबी दुनिया ब्यूरो:

आज सेक्टर 40 की स्थानीय पार्षद श्रीमती गुरबक्श रावत ने क्षेत्र के विभिन्न पार्कों में हाई इलेक्ट्रिक पोल लगाने के कार्य का शुभारंभ स्थानीय निवासियों व नगर निगम के अधिकारी की उपस्थित में किया।

इस मौके पर विशेष रूप से श्री के.एल. शर्मा जी, श्री वी.एन. शर्मा जी, श्री हरबंस सिंह जी, श्री हरप्रीत सिंह जी, श्री एच.एस. चोपड़ा जी, सरदार सैनी जी, श्री चावला जी, श्री आर. पी. शर्मा जी, श्री चरणजीत शर्मा जी व कई स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

पार्षद गुरबक्श रावत ने बताया कि सेक्टर 40 के कई पार्कों में लगी छोटी ग्लोब लाइट्स होने के बावजूद भी पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को असुविधा हो रही थी। अब नई हाई इलेक्ट्रिक पोल लाइट्स लगने से पार्कों में बेहतर रोशनी सुनिश्चित होगी और नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा में वृद्धि होगी।

उन्होंने आगे बताया कि इस कार्य पर लगभग 14 लाख रुपये की राशि उनके वार्ड डेवलपमेंट फंड से व्यय की जा रही है।

पार्षद रावत ने कहा कि वे इसी तरह अपने वार्ड की सेवा में निरंतर लगी हुई हैं और वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *