
मोहाली, 23 अगस्त, पंजाबी दुनिया ब्यूरो:
मध्यदेशीय वैश्य महासभा पंजाब द्वारा अपने कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी एवं गोविंद जी का जन्म महोत्सव और पूजन महिलाओं द्वारा कलश यात्रा एवं भजनों के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर फेस 11 मोहाली पंजाब में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में पंजाब के पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी और युवा सभी ने बढ़ चक्कर सहयोग किया। इस तरह लोगों द्वारा भी सहयोग प्राप्त किया और लगभग 600 लोगों ने इस पूजन महोत्सव बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यकारिणी सभी लोगों का इसमें पधारने के लिए धन्यवाद करती है।