Breaking News
Dashmesh GS Electricals Verka Smart Media Insurance Point Tav Prasad

International Yoga Day celebrated with enthusiasm in New Chandigarh – Punjabi Dunia

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस न्यू चंडीगढ़ में उत्साहपूर्वक मनाया गया

न्यू चंडीगढ़, 21 जून, अमनदीप सिंह:

“योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य”, इस वैश्विक विषयवस्तु के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन ईको सिटी 1, न्यू चंडीगढ़ में पूर्ण अनुशासन, ऊर्जा और समर्पण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में काफी संख्या में प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों से लेकर नवयुवकों तक का उत्साह देखते ही बनता था।

योग सत्र का संचालन आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया। जिसमें चालन क्रियाएं, विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और संकल्प प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पतंजलि योग समिति, जिला मोहाली (उत्तर) के जिला प्रभारी एवं मुख्य योग शिक्षक रमेश चन्द्र शारदा ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ते हुए सभी साधकों को शुभकामनाएँ दीं और एक प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हम आज केवल योग नहीं कर रहे, हम उस भारत की आत्मा का उत्सव मना रहे हैं, जिसने योग को पूरी मानवता की धरोहर बनाया। “तन, मन और मुस्कान — यही है योग। जब शरीर थमता है, तब मन भटकता है; पर जब मन स्थिर होता है, तब आत्मा मुस्कराती है… और यही मुस्कान ही योग है।”

इस समारोह में कार्यकारिणी सदस्य धर्मिन्दर सिंह मुण्डे, विनोद कुमार ठाकुर, धर्मवीर सिंह मढ़ोतरा, संजीव कुमार सिंगला, ओम प्रकाश सेतिया, दर्शना वालियां, ममता पुरी एवं चरनजीत कौर बहनों ने भाग लिया।

इसके अतिरिक्त अक्षय कुमार यादव, शेर सिंह, गुरुद्वारा रतबाड़ा साहब के प्रधान परमजीत सिंह, सुखजिन्दर सिंह सिद्धू, दर्शन सिंह सिद्धू, आत्म प्रकाश सचदेवा, दर्शन कुमार जंड,ओम प्रकाश अरोड़ा, देविंद्र गुप्ता, बलदेव गुप्ता, भगत सिंह सिद्धू, रामदास, जयपाल एवं हेमन्त कुमार पुरी जैसे समर्पित साधकों ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति से आयोजन को गरिमा प्रदान की।

महिला सहभागियों में परमजीत कौर मुण्डे, निर्मला, सरोज, प्रेम लता, अंजलि, रचना सचदेवा, जसवीर कौर, निशा, रीटा जण्ड, सीमा, फपी छेत्री एवं सोनिया गुप्ता ने, स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण, ऑनलाइन माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की भारतीय जनता पार्टी न्यू चंडीगढ़ मंडल अध्यक्ष पुनीत सिंगला एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा संचालक हर्ष नियोल ने, जो अपने सहयोगियों सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *