
चंडीगढ, 16 मार्च, पंजाबी दुनिया ब्यूरो :
आज सेक्टर 38 वेस्ट में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिपेंडेंट हाउसिस के प्रधान श्री राजबीर सिंह बराड़ जी तथा सभी सम्मानित सदस्यों के साथ मिलकर पार्षद गुरबक्श राव ने क्षेत्र के दो प्रमुख पार्कों में सीमेंटेड ट्रैक के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
यह कार्य वार्ड के निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है, ताकि पार्कों में सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके। नए सीमेंटेड ट्रैक बनने से पार्क अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आकर्षक बनेंगे, जिससे क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे विकास कार्यों से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
पार्षद गुरबक्श राव ने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी वार्ड के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण मिल सके।